Tuesday, October 13

छात्रों के मुद्दों को लेकर RJD के राजभवन मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

RJD इस मार्च के जरिए छात्रों पर कथित फायरिंग, पुलिस की कार्रवाई और जवाबदेही के साथ-साथ पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रही है। तेजस्वी यादव पहले ही सवाल उठा चुके हैं कि छात्रों पर कथित तौर पर एके-47 तानने का आदेश किसने दिया।

इधर, पटना में छात्र ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ के तहत आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में TRE-4 और अन्य लंबित परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। सरकार TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है, जिसके तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जानी है।

हालांकि, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी छात्रों का आंदोलन जारी है। अभ्यर्थी TRE-4 में एक ही परीक्षा आयोजित करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव की हिरासत के बाद प्रदर्शन के दौरान सियासी माहौल और गरमा गया है। छात्रों के मुद्दे को लेकर आरजेडी लगातार सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़े – परिसीमन की आहट के बीच आदिवासी समाज का महाजुटान, 30 अगस्त को रांची में ‘आदिवासी एकता महाजुटान’ का आह्वान

Share.
Next Story
बोकारो में नेशनल आर्चरी टूर्नामेंट का आगाज, राज्यपाल बोले- झारखंड की प्रतिभाओं में विश्व मंच पर पहचान बनाने की क्षमता
Exit mobile version