रांची। भगवा नारी सेना की ओर से रविवार को गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पीपी कंपाउंड में चौथा ‘सावन मिलन सिज़लिंग सावन’ समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। सावन और भारतीय संस्कृति को समर्पित समारोह में करीब 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस बार कार्यक्रम की थीम राजस्थानी संस्कृति रही, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा, रंग-बिरंगे परिधान और राजस्थानी आभूषण आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में ‘सिज़लिंग सावन’ प्रतियोगिता के तहत मिस कैटेगरी में शिवानी शर्मा, समीक्षा और अंतरा, जबकि श्रीमती कैटेगरी में पूनम पांडे, पिंकी चंद्रा और रिंकी तिवारी विजेता रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं JSCA सचिव सौरभ तिवारी रहे। वहीं संजय पांडे, दिलबीर सिंह, दीपक ओझा, तनुश्री सरकार, हर्षिता सिन्हा, रत्ना सिंह, नम्रता सोनी, सीमा रॉय, दीपेश पाठक, अरुण चावला, सुमित सचदेवा, मारिया सहाब और गिरिजा शंकर पेड़ीवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान परमजीत कौर, अंतरा, सिमरण कौर, अमृता शर्मा, कविता, शिवानी शर्मा, मानसी और किरण प्रसाद ने नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
भगवा नारी सेना की संस्थापक अध्यक्ष पिया बर्मन ने कहा कि सावन मिलन समारोह का उद्देश्य महिलाओं के बीच सावन के पारंपरिक उत्साह और उल्लास को बनाए रखना, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को आपसी मेल-मिलाप का मंच देना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृता शर्मा, नीलम शर्मा समेत भगवा नारी सेना की पूरी टीम का योगदान रहा। मंच संचालन श्रेया और सिमरण कौर ने किया।
इसे भी पढ़े: RDCA चुनाव की मांग पर 33 क्रिकेट क्लब एकजुट, JSCA अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
