Wednesday, November 11

रांची: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड में एक व्यापक जन-अभियान चलाने जा रही है। बीजेपी एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा साझा की। इस दौरान उनके साथ झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता अशोक बड़ाईक भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समीर उरांव ने कहा कि 15 नवंबर 1875 को जन्मे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध समाज को संगठित कर ‘उलगुलान’ किया था। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि आजादी के बाद किसी ने भी वीर जनजातीय क्रांतिकारियों की सुध नहीं ली और न ही उन्हें पाठ्यक्रम में शामिल किया। कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा और उन्हें ठगा। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज को उपेक्षा से निकालकर उनके गौरव और सम्मान को बढ़ाया है। 15 नवंबर 2021 को जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा कर पीएम ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का नमन किया और ‘पीएम जन-मन’ जैसी योजनाएं लागू कीं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि आदिवासियों का असली दिवस 15 नवंबर को ही मनाया जाना चाहिए।

बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू से पीएम मोदी ने ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने का किया था ऐलान

धरती आबा का जन्म खूंटी के उलिहातु में हुआ था, अंग्रेजों का तब शासन था, जिनके विरुद्ध बिरसा मुंडा ने समाज को संगठित किया और उलगुलान किया अबुआ दिसुम अबुआ राज …
झारखंड में भी बहुत सारे वीर जनजाति क्रांतिकारी स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग लिए। आजादी के बाद किसी ने इन वीर महापुरुषों की चिंता नहीं किया पाठ्यक्रम में भी शामिल नहीं किया। तब कांग्रेस की सरकार ने जनजातीय समुदाय को सिर्फ वोट बैंक बनाया, बरगलाता रहा, उनकी समस्याओं को सुनने के बजाए ठगता रहा।
पीएम मोदी ने देश के जनजातीय समुदाय को उपेक्षा से निकाल कर उनके गौरव और सम्मान को बढ़ाने का काम किया 15 नवंबर 2021 को जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा किया।

जहां जहां जनजाति है वहां खनिज संपदा है, जहां जहां खनिज संपदा वहां आदिवासी समाज है। पीएम ने डीएमएफटी के साथ उन क्षेत्रों में विकास कार्य सुनिश्चित किया ,पर झारखंड में वर्तमान सरकार में कोई भी काम आदीवासियों के लिए नहीं हो रहा है।
आदिवासियों के लिए काम करने वाले महापुरुषों ने जो काम किया इस लिए आदिवासी दिवस के रुप में 15 नवंबर को ही मनाना चाहिए, लोग 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाते हैं और 15 नवंबर को ही मनाया जाना चाहिए।

झारखंड में 11 से 20 नवंबर तक कार्यक्रमों की रूपरेखा

12 नवंबर: हर जिले में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रमों की दी जाएगी जानकारी।
13 नवंबर: उलिहातु (जन्मस्थली) से खूंटी और रांची तक निकाली जाएगी पदयात्रा।
14 नवंबर: सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और शाम को भव्य दीपोत्सव का आयोजन।
15 नवंबर: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती; रांची में बिरसा मुंडा जेल से कोकर समाधि स्थल तक विशाल पदयात्रा।
18 नवंबर: भोगनाडीह और चाईबासा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन।
19 नवंबर: सिसई और रायडीह में भी कार्यक्रमों का होगा आयोजन।

निशा भगत मामले पर कड़ा रुख

प्रेस वार्ता के दौरान निशा भगत मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि सरकार के दलालों और गुर्गों द्वारा अपमानित किए जाने से आहत होकर उन्होंने जान गंवाई है। बीजेपी एसटी मोर्चा के चरणबद्ध आंदोलन के बाद सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश तो दिए हैं, लेकिन जब तक आधिकारिक अनुशंसा (नोटिफिकेशन) नहीं आ जाती और जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक बीजेपी का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Share.
Next Story
छठ बाजार में बढ़ी रौनक, सूप-डलिया से लेकर फलों तक की खरीदारी तेज
Exit mobile version