Thursday, November 26

लों को तीन अलग-अलग सफलताएं मिली हैं। बीजापुर में सर्च अभियान के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 39.77 लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं, सुकमा में हथियारों और विस्फोटकों का डम्प मिला है। इसके अलावा बीजापुर में 13 लाख रुपये की इनामी महिला समेत दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

जमीन के नीचे छिपाकर रखे थे 39.77 लाख रुपये

पहली कार्रवाई बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेपल्ली गांव के जंगल में हुई। यहां सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को जमीन के नीचे छिपाया गया एक स्टील का डिब्बा मिला। इसमें 500 रुपये के नोटों के पैकेट रखे हुए थे। डिब्बे से कुल 39 लाख 77 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई DRG, भैरमगढ़ पुलिस और BDS की संयुक्त टीम ने की।

सुकमा में हथियार और विस्फोटकों का डम्प मिला

दूसरी सफलता सुकमा जिले में मिली। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का हथियार और विस्फोटकों से भरा डम्प बरामद किया। इसमें आठ देसी हथियार, 229 जिंदा कारतूस, टिफिन बम और हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

13 लाख की इनामी महिला समेत दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

तीसरी सफलता बीजापुर में मिली, जहां दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें नागमणि कुड़मे उर्फ शीला और गंगा सोढ़ी उर्फ सोनू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, नागमणि पर 10 लाख रुपये और गंगा पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस के मुताबिक, नागमणि वर्ष 2006-07 से माओवादी संगठन में सक्रिय थी। दोनों नक्सली ओडिशा में माओवादी गतिविधियों में शामिल थे।

1 2
Share.
Next Story
स्कूल की बेंच पर उंगलियां बजाने से America’s Got Talent तक; राजस्थानी लोकगीतों को बीटबॉक्सिंग से जोड़कर जयपुर के DVK ने दुनिया में बनाई पहचान
Exit mobile version