Wednesday, October 14

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर भाजपा के घेराव और प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। CM हाउस के गेट के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत बड़ी संख्या में विधायक और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को तीन बड़ी बसों में भरकर खेलगांव ले जाया गया है।

भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। फिलहाल सैकड़ों की संख्या में सुरक्षाकर्मी CM आवास के बाहर मोर्चा संभाले हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं, दूसरी ओर हजारों छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

इसे भी पढ़े – BJP का CM हाउस घेराव, विधायक हिरासत में; बिना विपक्ष शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही

Share.
Next Story
पहाड़ी मंदिर के पास कांवरियों के लिए लायंस क्लब ने लगाया सेवा शिविर
Exit mobile version