Wednesday, October 14

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से रविवार, 23 अगस्त 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में “श्याम अखंड ज्योति पाठ” का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। श्री श्याम प्रभु की असीम कृपा से आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ श्री श्याम बाबा की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बाबा के दरबार को आकर्षक फूलों से सजाया गया था, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध पाठ वाचक श्याम रतन श्री श्याम अग्रवाल एवं ग्रुप द्वारा श्याम कथा और अखंड ज्योति पाठ का सजीव मंचन किया गया। भव्य नृत्य नाटिका, भजन-कीर्तन, मनमोहक झांकियां, इत्र एवं पुष्प वर्षा और छप्पन भोग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं झूले का अलौकिक श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र रहा। “हारे का सहारा, श्याम हमारा” और “झूल रहे हैं लखदातार…” जैसे भजनों एवं जयकारों से पूरा पंडाल श्याममय हो उठा।

पाठ के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने श्रद्धा और प्रेम के साथ बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण SCI चैनल के माध्यम से भी किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में संयोजिका सुमिता लाठ, विनीता बिहानी, ज्योति अग्रवाल, विनीता सिंघानिया और निर्मला बागड़िया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं सह-संयोजिका हेमा पोद्दार, कोमल पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, रंजू मालपानी और नेहा बगड़िया ने सराहनीय सहयोग किया।

समापन के अवसर पर शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, मीडिया प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

Share.
Next Story
देवेंद्र महतो के बयान पर विधायक जयराम की मुहर, कुड़मी -आदिवासी विवाद के कारण आदिवासी छात्र नहीं आ रहे आंदोलन में नजर
Exit mobile version