Monday, November 23

रांची:  झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यह समारोह 24 नवंबर 2026 को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में आयोजित किया जाएगा।
मुलाकात के दौरान सिख समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को प्रकाश पर्व के आयोजन की जानकारी दी और कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में त्रिलोचन अकाली, सुर्जीत सिंह, असमीत सिंह, शेट्टी, परमिंदर सिंह बग्गा, प्रमजीत सिंह, चाना और जसविंदर सिंह बग्गा शामिल थे।
प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। समारोह में समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी।

Share.
Next Story
लुगुबुरू महोत्सव में श्रद्धालुओं को मिलेगी मुफ्त बस और ऑटो सेवा, चार रेलवे स्टेशनों से होगा परिचालन
Exit mobile version