रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में उर्दू लाइब्रेरी के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने यहां छह राउंड गोली चलाई और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

वाहन से भाग निकले अपराधी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने के बाद अपराधी तेजी से वाहन पर सवार होकर मौके से निकल गए। घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है, ताकि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
स्थानीय लोगों से भी पूछताछ
पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फायरिंग के पीछे कौन लोग थे और वारदात से पहले या बाद में संदिग्ध गतिविधियां तो नहीं हुईं।
थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। CCTV फुटेज और स्थानीय स्तर पर जुटाए जा रहे सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। फिलहाल फायरिंग के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़े – छात्राओं की राखी का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब, चिट्ठी में लिखा- ‘आपका स्नेह पाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई’


