दोपहर 12 बजे से शुरू होगा अभियान, घाटों के आस-पास रहने वाले लोगों से पुलिस करेगी खुलकर बातचीत
रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। इसी कड़ी में आज शहर के प्रमुख छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और स्थानीय नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम भ्रमण पर निकलेगी।
आज के दौरे का निर्धारित कार्यक्रम
12:00 बजे: कांके डैम एवं जतरा स्थल (CMPDI के पास) 12:45 बजे: राजभवन तालाब 1:15 बजे: बड़ा तालाब 1:45 बजे: धुर्वा डैम
इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी प्रत्येक घाट पर आस-पास रहने वाले लोगों और पूजा समितियों के सदस्यों के साथ खुलकर बातचीत करेंगे। रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें सुरक्षा, ट्रैफिक या कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस हो रही है, तो वे इन स्थलों पर पहुंचकर सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या या सुझाव रख सकते हैं, ताकि समय रहते उनका समाधान किया जा सके।


