रांची: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक छात्रों ने आठवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी है और अब विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार छात्रों से आगे नहीं बढ़ने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की जा रही है।
बैरिकेडिंग पार करते ही टुकड़ों में बंटा छात्रों का हुजूम
आठवीं बैरिकेडिंग पार करने के बाद छात्रों का बड़ा हुजूम अब अलग-अलग समूहों में बंट गया है। कुछ छात्र आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी है।
मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। ड्रोन कैमरों से भी प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल पुलिस और छात्रों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।
इसे भी पढ़े – पहाड़ी मंदिर के पास कांवरियों के लिए लायंस क्लब ने लगाया सेवा शिविर


