Friday, October 2

सुप्रीम कोर्ट ने Advocates-on-Record (AOR) Examination, December 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन नई दिल्ली में 19, 20, 22 और 23 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

परीक्षा का नोटिफिकेशन रजिस्ट्रार (J) और AOR Examination के Board of Examiners के सचिव की ओर से जारी किया गया है। यह अधिसूचना Supreme Court Rules, 2013 के Order IV के Rules 5(i) और 5(ii) के साथ AOR Examination Regulations के Regulation 2 के तहत जारी की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

दिसंबर 2026 की परीक्षा में वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जो AOR Examination Regulations के Regulation 11(i) या 11(ii) के तहत दोबारा परीक्षा देने के पात्र हैं।

इसके अलावा June 2025 AOR Examination के परिणाम के आधार पर परीक्षा में शामिल होने का अवसर पाने वाले उम्मीदवार भी दिसंबर की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

15 अक्टूबर शाम 5 बजे तक जमा होगा फॉर्म

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर AOR Examination Cell, Room No. 308, Third Floor, B-Block, Administrative Buildings Complex, Supreme Court, New Delhi में जमा करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित कार्यालय समय में चलेगी। रजिस्ट्री के अनुसार 15 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन के साथ जारी किए गए निर्धारित आवेदन प्रारूप और निर्देशों का पालन करना होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

AOR Examination के लिए आवेदन शुल्क ₹750 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चार पेपर में होगी परीक्षा

December 2026 AOR Examination में कुल चार पेपर होंगे। इनमें सुप्रीम कोर्ट की Practice and Procedure, Drafting, Advocacy and Professional Ethics तथा Leading Cases शामिल हैं।

चौथे पेपर यानी Leading Cases के सिलेबस को इस संबंध में जारी Notice III के साथ पढ़ा जाना है।

परीक्षा का आयोजन पूरी तरह Pen-and-Paper Mode में किया जाएगा।

AOR परीक्षा क्यों है महत्वपूर्ण?

Advocates-on-Record की योग्यता सुप्रीम कोर्ट में मामलों से जुड़े कार्य करने और कार्यवाही दाखिल करने के अधिकार से संबंधित एक विशेष पेशेवर योग्यता है। ऐसे में दिसंबर 2026 की परीक्षा पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के तहत AOR के रूप में पंजीकरण की योग्यता हासिल करने का अवसर देगी।

उम्मीदवारों के लिए सबसे अहम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है, क्योंकि निर्धारित समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े – जमशेदपुर के बिंदल मॉल के पास फायरिंग, रेस्टोरेंट में बैठे 3 युवक घायल

Share.
Next Story
रांची में तेज रफ्तार क्रेटा ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत के बाद सड़क पर उतरे लोग
Exit mobile version