Tuesday, October 27

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने अमरेंद्र सिंह का निलंबन रद्द करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता बहाल कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सुनीत शर्मा ने 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में पत्र जारी किया।

पत्र के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अनुशंसा और अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है।

बताते चलें कि अगस्त में मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में अमरेंद्र सिंह और अभिलाष साहू को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। आरोप था कि दोनों ने फेसबुक लाइव के दौरान मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं।

अब अमरेंद्र सिंह का निलंबन रद्द कर दिया गया है। पार्टी ने उनसे उम्मीद जताई है कि वे भविष्य में पार्टी के नियमों और सिद्धांतों का पालन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

Share.
Next Story
धनबाद में जमीन विवाद में युवक की तलवार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; खून लगी तलवार और बाइक बरामद
Exit mobile version