Tuesday, October 27

रांची: 25वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड का खिलाड़ी दल चेन्नई रवाना हो गया है। 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जेप्पियार विश्वविद्यालय में होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ी सांडा, ताओलू और कुंग-फू/पारंपरिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

दल में 15 बालक और 11 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। इनका चयन सिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।

तीन श्रेणियों में करेंगे मुकाबला:

बालक सांडा वर्ग में

  • साहिल कच्छप (48 किग्रा),
  • अमन कच्छप (52 किग्रा),
  • कौशिक राज (56 किग्रा),
  • सुजल उरांव (60 किग्रा),
  • प्रिंस नायक (65 किग्रा),
  • आदर्श जे. दास (70 किग्रा),
  • पप्पू कुमार महतो (75 किग्रा),
  • आयुष कर लाल (80 किग्रा),
  • सुप्रीत कुमार (90 किग्रा) और
  • अखिलेश्वर मांझी (90+ किग्रा) शामिल हैं।

बालिका सांडा वर्ग में

  • सोनका कुमारी (45 किग्रा),
  • होलिका कुमारी (48 किग्रा),
  • लक्ष्मी कुमारी (52 किग्रा) और अ
  • ल्पना कुमारी (56 किग्रा) हिस्सा लेंगी।

ताओलू:

बालक 

  • आशीष कुमार और
  • वरुण कुमार चौहान,

बालिका

  • रिया कुमारी,
  • महक कुमारी,
  • लक्ष्मी कुमारी और
  • वंदना कुमारी शामिल हैं।

कुंग-फू/पारंपरिक स्पर्धाओं में:

  • दीपक कुमार,
  • सौम्या कुमार,
  • आरोही सिंह,
  • अर्पिता सिंह और
  • मंडोबी कुमारी भाग लेंगी।

एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं

झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा समेत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम को प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद जताई।

Share.
Next Story
रांची में खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग लीग का समापन, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Exit mobile version