रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न इलाकों से हजारों लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने नेमरा पहुंचे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की। उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने के लिए आभार जताया।
आगंतुकों की सुविधा का रख रहे ध्यान
मां के निधन के बाद आयोजित संस्कार भोज में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के मद्देनजर मुख्यमंत्री व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। उनका प्रयास है कि गांव पहुंचने वाले मेहमानों को किसी तरह की असुविधा न हो।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात कर उनके स्नेह और संवेदना के लिए धन्यवाद दिया।
