Saturday, November 14

गढ़वा। चोरी की बकरी लेकर उसे बाजार में बेचने पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद गढ़वा जिले के डंडई साप्ताहिक हाट में जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को घेर लिया और उनके साथ हाथापाई करते हुए जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कथित तौर पर चोरी की बकरी बेचने के लिए डंडई के साप्ताहिक हाट पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर बकरी पर पड़ी। उन्होंने बकरी को पहचान लिया और चोरी का आरोप लगाते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और तीनों युवकों के साथ मारपीट शुरू हो गई।

हंगामे के बाद पुलिस को सौंपे गए तीनों युवक

बाजार में हुए हंगामे के बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को डंडई थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बकरी चोरी के आरोप में पकड़े गए तीनों युवकों से पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

Share.
Next Story
राँची के तुपुदाना में एक ही परिवार की दूसरी संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला महिला का शव
Exit mobile version