Saturday, November 28

-भव्य दीपोत्सव, अखंड ज्योत और संगीतमय संकीर्तन के साथ होगा छप्पन भोग

रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में 20 नवंबर को श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। इसको लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। श्री श्याम प्रभु के साथ शिव परिवार और बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। कार्तिक शुक्ल एकादशी को श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

आयोजन के तहत सुबह 7.30 बजे शहर के करीब 400 श्याम भक्त प्रभु को निशान अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री तिरुपति मंदिर के सामने अन्नपूर्णा सेवा आयोजित की जायेगी। शाम छह बजे मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव होगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम रात नौ बजे से शुरू होगा।

श्री श्याम मंदिर के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने बताया कि प्रभु के दिव्य शीश के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्वलित की जायेगी। इसके बाद श्री श्याम मंडल के सदस्य संगीतमय संकीर्तन प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर प्रभु को खीर-चूरमा, छप्पन भोग और विभिन्न प्रकार के मिष्ठान अर्पित किये जायेंगे।

Share.
Next Story
JPSC-JSSC परीक्षा में देरी और मजदूरों की मौत पर आजसू ने सरकार को घेरा
Exit mobile version