Sunday, October 25

रांची: दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद भी राजधानी की सड़कों पर बांस से बने तोरण द्वार और अस्थायी संरचनाएं नहीं हटाई गई हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर सड़क पर लोहे की कीलें और अन्य सामग्री बिखरी पड़ी हैं, जिससे वाहनों के टायर पंचर हो रहे हैं और लोगों को परेशानी हो रही है।

इस स्थिति को देखते हुए रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित पूजा समितियों से तोरण द्वार, बांस की संरचनाएं और पूजा से जुड़े अन्य अवशेष तत्काल हटाने की अपील की है। उन्होंने सड़कों को आवागमन के लिए बाधामुक्त बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

जिला प्रशासन के अनुसार, पहले ही निर्देश दिया गया था कि प्रतिमा विसर्जन के दिन सभी तोरण द्वार और अस्थायी संरचनाएं हटा ली जाएं। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में ये संरचनाएं अब भी मौजूद हैं।

निर्देशों के पालन की निगरानी सदर अनुमंडल पदाधिकारी, ट्रैफिक पुलिस और रांची नगर निगम करेंगे। जिला प्रशासन ने पूजा समितियों से यातायात सुचारु रखने और आम लोगों की सुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है।

Share.
Next Story
JEE Main 2027: रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 नवंबर तक भरें भर सकेंगे फॉर्म…जनवरी में होगी पहली परीक्षा
Exit mobile version