Monday, October 26

गिरिडीह: गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा निमाटांड़ गांव के पास हुआ, जहां एक वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकराकर उसमें फंस गई।

टक्कर के बाद भी ट्रेलर नहीं रुका। कार उसमें फंसी रही और ट्रेलर उसे करीब छह किलोमीटर तक घसीटता हुआ बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव के पास ले गया। वहां पहुंचने के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़े – जमशेदपुर में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी

Share.
Next Story
झारखंड में 695 डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी से गायब, 631 को 15 दिन में देना होगा सेवा का प्रमाण
Exit mobile version