Tuesday, September 15

रांची शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हेहल ग्राउंड के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से लोडेड देशी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद की है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस वारदात की तैयारी कर रहे थे और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक हेहल ग्राउंड के पास किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की।

पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद संदिग्ध भागने लगे। जवानों ने पीछा कर नितेश मिर्धा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और आईफोन बरामद किया गया।

फरार आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा

कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध युवक ऋतिक राज मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसे रातू थाना क्षेत्र के नवाटोली सिमलिया से गिरफ्तार कर लिया।

हथियार के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियार कहां से आया था और दोनों युवक किस आपराधिक योजना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अनुसंधान जारी है।

इसे भी पढ़े – करमा पूजा को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, अखड़ा से सड़क तक चाक-चौबंद होगी व्यवस्था

 

Share.
Next Story
15 अक्टूबर से बदल जाएगा UPI का नियम, ₹2,000 के ऊपर पेमेंट पर लगेगा चार्ज
Exit mobile version