Thursday, October 15
बोकारो: सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत डालमिया भारत की ओर से जिला उद्योग केंद्र, बोकारो को कार्यालयीन उपयोग के लिए 20 चेयर उपलब्ध कराई गईं। मंगलवार को आयोजित इस पहल का उद्देश्य कार्यालय की कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ यहां आने वाले लोगों के लिए सुविधाओं में सुधार करना है।
नई चेयर उपलब्ध होने से जिला उद्योग केंद्र में कार्यालयीन कार्यों के संचालन और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। CSR के तहत किए गए इस सहयोग को जिला उद्योग केंद्र की सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक उपयोगी पहल माना जा रहा है।
इसी क्रम में डीडीसी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने जिला उद्योग केंद्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय भवन की स्थिति और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।
भवन की मरम्मत और रंग-रोगन को लेकर डीडीसी ने महाप्रबंधक उद्योग को भवन प्रमंडल से पत्राचार कर प्राक्कलन तैयार कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आवश्यक कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा।
जिला उद्योग केंद्र को CSR के माध्यम से मिले सहयोग और भवन के रखरखाव की दिशा में उठाए गए कदम से कार्यालय की कार्य व्यवस्था और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।
Share.
Next Story
मानव-हाथी संघर्ष रोकने को लेकर बोकारो डीसी की सख्ती, तेलमोच्चो में बनेगा रिवरफ्रंट
Exit mobile version