Wednesday, October 14

वरिष्ठ पत्रकार और यूएनआई-वार्ता के बिहार एवं झारखंड स्टेट कोऑर्डिनेटर बिनय कुमार की पत्नी प्रेमलता कुमारी (58) का गुरुवार सुबह रांची के पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं।
प्रेमलता कुमारी शिक्षित और धर्मपरायण महिला थीं। उनका मायका राजधनवार, गिरिडीह, झारखंड में था, जबकि उनका ससुराल जमुई, बिहार में है।
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रांची के हरमू मुक्ति धाम में किया गया। परिजनों के अनुसार, आगे के संस्कार बिनय कुमार के पैतृक स्थान जमुई, बिहार में किए जाएंगे।
प्रेमलता कुमारी अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं।
उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और परिचितों में शोक की लहर है। पत्रकारों और बिनय कुमार के सहयोगियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है

Share.
Next Story
एक-एक कर छूटा अपनों का साथ , अब हेमंत सोरेन बने सोरेन परिवार के मुखिया
Exit mobile version