Wednesday, October 14

गाड़ी के इंजन को बचाने के लिए लोग भरवा रहे गाड़ियों में 170 रुपए लीटर तक का प्रीमियम पेट्रोल

सभी प्रीमियम पेट्रोल नहीं हैं एथेनॉल फ्री

वाहन मालिकों की बढ़ती शिकायतों पर केंद्र सरकार को कई बार देनी पड़ी सफाई

 

 

 

 

 

 

 

राज्य में मई 2026 के बाद अचानक लोगों का पेट्रोल भरवाने का तरीका बदल रहा है. पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो सामान्य पेट्रोल की खपत घट रही है और प्रीमियम पेट्रोल की माँग तेजी से बढ़ रही है. इसकी वजह यह बताई जा रही कि E20 पेट्रोल, यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिला हुआ ईंधन, जो अब लगभग हर पंप पर मिल रहा है. गाड़ी मालिकों की शिकायत है कि इससे माइलेज गिर रहा है और इंजन पर असर पड़ रहा है इसी डर में लोग महंगा प्रीमियम पेट्रोल भरवा रहे हैं. लेकिन हकीकत यह है कि राँची में बिकने वाला हर प्रीमियम पेट्रोल एथेनॉल फ्री नहीं है. कुछ प्रीमियम ब्रांड में भी 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिला है, सिर्फ एक खास किस्म का प्रीमियम पेट्रोल ही शत-प्रतिशत एथेनॉल फ्री है और वह सामान्य पेट्रोल से लगभग डेढ़ गुना महंगा है.

*क्या खता है पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन*
झारखंड साउथ छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि रांची शहर में 1 अप्रैल 2025 से ही सभी पेट्रोल पंप पर E20 युक्त पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है. रांची शहर में यह पेट्रोल पिछले पंद्रह महीनों से चल रहा है. लेकिन मई 2026 के बाद से अचानक सामान्य पेट्रोल की जगह प्रीमियम पेट्रोल की मांग बढ़ गई है जो सामान्य पेट्रोल की तुलना में महंगा भी है.

*करीब 200 पेट्रोल पंप के एक जैसे हालात*
राँची शहर और आसपास मिलाकर करीब 160 से 200 के बीच पेट्रोल-सीएनजी पंप संचालित हैं. अकेले रांची नगर निगम क्षेत्र में इंडियन ऑयल के ही 22 पंप हैं, जिनमें से करीब 5 चौबीसों घंटे सेवा देते हैं. अन्य बीपीसीएल, एचपीसीएल और रिलायंस जैसी कंपनियों के भी कई पंप शहर में फैले हैं. मौजूदा समय में राँची में सामान्य पेट्रोल की कीमत करीब 105 रुपए प्रति लीटर और डीजल करीब 100 रुपए प्रति लीटर चल रहा है. पिछले कुछ महीनों में कीमतें लगभग स्थिर रही हैं, आखिरी बढ़ोतरी मई 2026 में हुई थी और इस बढ़ोतरी के बाद

क्या है पेट्रोलियम मंत्री का दावा
लगातार बढ़ती शिकायतों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में विस्तृत सफाई जारी की है. सरकार ने माइलेज में 30 प्रतिशत गिरावट के दावे को खारिज किया और कहा कि यह आंकड़ा सिर्फ एथेनॉल की ऊर्जा क्षमता को बताता है, असली माइलेज को नहीं. मंत्रालय के मुताबिक असल गिरावट 2 से 6 प्रतिशत के बीच ही रहती है. सरकार ने यह भी कहा कि, इंडियन ऑयल और वाहन निर्माता कंपनियों की साझा टेस्टिंग में इंजन को बड़ा नुकसान पहुंचने का कोई सबूत नहीं मिला, हालांकि कुछ पुरानी गाड़ियों में रबर के पुर्जे पहले बदलने पड़ सकते हैं. वारंटी और बीमा पर भी कोई असर नहीं पड़ने का दावा किया गया है.

राँची में तीन प्रकार का प्रीमियम पेट्रोल उपलब्ध

राँची में तीनों बड़ी सरकारी तेल कंपनियों के प्रीमियम पेट्रोल मौजूद हैं:
– इंडियन ऑयल: XP95 (सामान्य प्रीमियम) और XP100 (100 ऑक्टेन, एथेनॉल फ्री)

– हिंदुस्तान पेट्रोलियम: Power/Power95 (सामान्य प्रीमियम) और Power100 (एथेनॉल फ्री)

– भारत पेट्रोलियम: Speed और Speed97 (सामान्य प्रीमियम)

XP95 और Speed97 जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमत सामान्य पेट्रोल से करीब 10-15 रुपए ज्यादा होती है. वहीं XP100 और Power100 की कीमत देश के अलग-अलग शहरों में 160 से 173 रुपए प्रति लीटर के बीच है, जो सामान्य पेट्रोल से लगभग दोगुनी है. कंपनियों का दावा है कि हाई ऑक्टेन ईंधन इंजन नॉकिंग रोकता है, बेहतर पिकअप देता है और इंजन की उम्र बढ़ाता है.

सभी प्रीमियम पेट्रोल नहीं हैं एथेनॉल फ्री
XP95 और Speed97 जैसे सामान्य प्रीमियम पेट्रोल में भी अब 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाया जा रहा है. यानी ज्यादा पैसे देने के बावजूद ग्राहक को एथेनॉल-मुक्त ईंधन नहीं मिल रहा. पूरी तरह एथेनॉल फ्री सिर्फ दो प्रोडक्ट हैं —
इंडियन ऑयल का XP100 और एचपीसीएल का Power100. इनमें एथेनॉल की मात्रा शून्य प्रतिशत है.

क्या कहते तकनीकि विशेषज्ञ
तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि E20 पेट्रोल का असर हर गाड़ी पर एक जैसा नहीं होता। नई गाड़ियां जिन्हें E20 के हिसाब से डिजाइन किया गया है, उन पर असर बहुत कम पड़ता है. लेकिन 2018 से पहले बनी गाड़ियों में रबर पार्ट्स और फ्यूल सिस्टम पर असर संभव है.

वर्जन
राँची शहर में हाल के दिनों में ई 20 एथनॉल पेट्रोल को लेकर हर पेट्रोल पंप पर परेशानी शुरू हो रही है. लोग प्रीमियम पेट्रोल की मांग कर रहे हैं , लेकिन सच्चाई यह है कि रांची शहर में 1 अप्रैल, 2025 से ही ई 20 एथनॉल युक्त पेट्रोल का इस्तेमाल हो रहा है. 2023 में सरकार ने ट्रायल के रूप में कुछ महीनों तक सभी पेट्रोल पंप पर ई 20 इथनॉल का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी, यह सफल होने के बाद 1 अप्रैल दोहरे 25 से इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है. लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है. गाड़ियों में किसी भी तरह का पेट्रोल के कारण परेशानी नही हुई है. ऐसी शिकायत नहीं आई है .
नीरज कुमार,
कार्यकारी अध्यक्ष,
साउथ छोटानागपुर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन, रांची

15 महीने से रांची में ई 20 एथनॉल युक्त पेट्रोल का इस्तेमाल लोग कर रहे हैं। लोगों की गाड़ियाँ अभी तक खराब नहीं हुई हैं। अब मई महीने के बाद से इसको लेकर लोगों में थोड़ी भ्रम की स्थिति है, लेकिन राँची शहर के सभी पेट्रोल पंप पर पंप 15 महीने से यही पेट्रोल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
प्रमोद कुमार, प्रवक्ता साउथ छोटा नागपुर, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन, रांची

Share.
Next Story
प्रसिद्ध बिल्डर निशित केसरी के घर की छत्त से घुसा चोर…दूसरे चोर ने दीवार के बाहर से की सरकारी बॉडीगार्ड मुखदेव पर फायरिंग
Exit mobile version