मंत्री ने ट्वीट कर रांची पुलिस को दिया निर्देश
https://x.com/deepakbiruajmm/status/2074769770503905285
‘यह घोर अभद्रता है बिल्कुल बर्दाश्त करने योग्य नहीं, महिलाओं के साथ या किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसे बर्ताव करने वालों को नहीं बक्शा जाना चाहिए।’
.@ranchipolice त्वरित कार्यवाही करें।
.@HemantSorenJMM
यह ट्वीट भूराजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने किया है. मामला रांची टाटा रोड पर हुए विवाद से संबंधित है. दरअसल रांची टाटा रोड पर दो वाहनों के बीच मामूली टक्कर हुई जिसके बाद मामला इतना गंभीर हो गया कि मारपीट हो गई. स्कॉर्पियो पर दो लड़कों ने चलती कार को रुकवाया और मारपीट कर डाली. इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद मंत्री दीपक बिरुआ सख्त नजर आए.
झामुमो नेता गुणानंद महतो का नाम सुर्खियों में…लेकिन गाड़ी गुणोधर महतो के नाम से
घटना के बाद झामुमो नेता गुणानंद महतो के नाम की चर्चा तेज हो गई कि स्कॉर्पियो उनकी है इसलिए पुलिस ने त्वरित कदम उठाया है लेकिन दरअसल गाड़ी गुणानंद महतो की नहीं है. जिस गाड़ी के साथ एक्सीडेंट हुआ है वो गाड़ी गुणोधर महतो के नाम से है जो एक अन्य व्यक्ति हैं.
दुर्घटनाओं से हलकान झारखंड
झारखंड की सड़कों पर मौतदौड़ रही है. सिर्फ जुलाई 2025 में 280 लोगों ने सड़क हादसों में दम तोड़ दिया. रांची में सर्वाधिक 39 लोगों की जान चली गयी. सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किए जाने के बाद भी लोग जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं. बिना हेलमेट, तेज रफ्तार और नशे में गाड़ियां चला रहे हैं. इससे सड़क दुर्घटना में मौत थम नहीं रही है.
121950 दोपहिया वाहन चालकों पर एक्शन
- बिना हेलमेट-1,21,950 दोपहिया वाहन चालकों पर एक्शन
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस-2499 वाहन चालकों पर कार्रवाई
- तेज रफ्तार वाहन चालक-
2515 पर एक्शन - नशे में वाहन चलाने वाले-185 वाहन चालकों पर कार्रवाई
- लाल संकेत (रेड सिग्नल) पार करने वाले 1776 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी.
- वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले 276 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी.
- गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 220 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी.
- क्षमता से अधिक यात्री बैठाने वाले 536 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी.
- सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 585 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी.
- दो पहिया वाहन पर पीछे बैठे यात्री द्वारा हेलमेट नहीं पहनने के कारण 2093 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गयी.


