रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजधानी रांची के हटनिया तालाब में धार्मिक और आध्यात्मिक सेवा की अनूठी पहल की जाएगी। श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट, झारखंड की ओर से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच 2100 श्री हनुमान चालीसा की प्रतियां निःशुल्क वितरित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक चेतना, भक्ति और सनातन संस्कृति के संदेश का प्रसार करना है।
The ad is not displayed on the page
current post: छठ महापर्व पर हटनिया तालाब में बांटी जाएंगी 2100 हनुमान चालीसा की प्रतियां, ID: 14112
Ad: ADVT 300x250-1 (14327)
Placement: Content (8616)
Find solutions in the manual
ट्रस्ट की ओर से यह विशेष कार्यक्रम 15 और 16 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। 15 नवंबर को प्रथम अर्घ्य और 16 नवंबर को प्रातःकालीन अर्घ्य के अवसर पर राजभवन के निकट स्थित हटनिया तालाब परिसर में श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा की प्रतियां भेंट की जाएंगी। इसके लिए तालाब परिसर में ट्रस्ट की ओर से विशेष कैनोपी (स्टॉल) लगाई जाएगी, जहां से श्रद्धालु निःशुल्क हनुमान चालीसा प्राप्त कर सकेंगे।
भक्ति और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की पहल
ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार, छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का प्रतीक है। इसी पावन अवसर पर हनुमान चालीसा का वितरण कर भगवान श्री हनुमान की भक्ति, राम नाम के स्मरण और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। हनुमान चालीसा श्रद्धालुओं को साहस, सेवा, समर्पण और सकारात्मक जीवन मूल्यों की प्रेरणा देती है।
ट्रस्ट का मानना है कि धार्मिक पर्व केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सेवा भावना को मजबूत करने का भी अवसर प्रदान करते हैं। इसी सोच के साथ संस्था की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा के कार्य आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने की पहल
इस कार्यक्रम का आयोजन श्री नीम करौली बाबा धाम ट्रस्ट, झारखंड की ओर से किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष विश्वजीत पॉल, सचिव महेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, सह-कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी दीपेश कुमार निराला और सोशल मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।
इस संबंध में आयोजित बैठक में महेंद्र सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, दीपेश कुमार निराला, अविनाश कुमार मिश्रा, आनंद कुमार, धीरेंद्र मिश्रा, अभय कुमार तिवारी, आलोक कुमार राय, जयंत प्रसाद साहू, राकेश नारायण, अश्विनी कुमार, अभय कुमार, संजू कुमार और विश्वजीत पॉल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
