रांची: राजधानी में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पंडरा ओपी पुलिस ने एक ऑटो चालक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक एयर गन बरामद हुई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
हिरासत में लिए गए ऑटो चालक की पहचान रवि स्टील निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान वह एयर गन के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया।
पुलिस को आशंका है कि एयर गन का इस्तेमाल यात्रियों को डराने या लूटपाट जैसी वारदातों में किया जा सकता था। हालांकि, इस मामले में अभी किसी लूट की घटना में उसकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में रांची में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में पुलिस की जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि हिरासत में लिए गए चालक का किसी आपराधिक वारदात से संबंध है या नहीं।


