राजधानी रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में कुंवर बासित अली ने सीधे हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया गया। समाज के विकास और हितों को लेकर सरकार ने वादे तो किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो केंद्र सरकार से फण्ड और सरकारी लाभ आता है उसे भी सरकार लागु करने में नाकाम है और तो और महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है.

अल्पसंख्यक समाज के बीच अब एक नया नारा गूंज रहा है, बासित अली ने भ्रष्टाचार, अपराध और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास सहित केंद्र की कई योजनाओं का लाभ झारखंड के जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है। खनन से मिलने वाले राजस्व और सरकारी धन के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। साथ ही SIR का जिक्र करते हुए घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
इसे भी पढ़े : जैसोवा मेले की विदाई , अब अगले साल होगी मुलाक़ात !


