मिशन चौक स्थित घर में सुबह 5:30 बजे लगी आग, दीपक जायसवाल और उनके बेटे मामूली रूप से झुलसे; परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित

लोहरदगा। शहर के मिशन चौक में सोमवार की सुबह एक घर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के कई कमरे इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में घर में खड़ी एक कार भी जलकर राख हो गई। अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। मिशन चौक स्थित दीपक जायसवाल के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घर में खड़ी कार भी जल गई।
इस घटना में दीपक जायसवाल और उनके बेटे को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अगलगी में घर का सामान और वाहन समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।


