रांची। झारखंड में ठंड के बीच एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा नया मौसमी सिस्टम छठ महापर्व के दौरान राज्य के मौसम को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो इस तूफान का नाम ‘अकवान’ (Akvan) होगा। इसका नाम ईरान ने दिया है। ऐसे में छठ के दौरान मौसम का मिजाज बदलने की आशंका के बीच इस सिस्टम पर नजर बनी हुई है। हालांकि, फिलहाल इसके चक्रवाती तूफान बनने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
The ad is not displayed on the page
current post: झारखंड में फिर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, छठ के दौरान दिख सकता है चक्रवात 'अकवान' का असर!, ID: 14266
Ad: ADVT 300x250-1 (14327)
Placement: Content (8616)
Find solutions in the manual

गौरतलब है कि इससे पहले चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और ‘मुरासु’ का असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिला था। अब बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर हलचल तेज होने से राज्य के मौसम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
13 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में बढ़ेगी हलचल
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद 14 नवंबर तक यह सुस्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। वहीं, 15 नवंबर तक इसके डिप्रेशन में तब्दील होने का अनुमान है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर यह सिस्टम आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप भी ले सकता है।
छठ के समय कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?
इस मौसमी सिस्टम का असर झारखंड में कितना होगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, इसके विकसित होने का समय छठ महापर्व के आसपास होने के कारण मौसम में संभावित बदलाव पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 18 नवंबर तक झारखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
रांची समेत कई जिलों में बढ़ी ठंड, सुबह कोहरा
इधर राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम कनकनी महसूस हो रही है। कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।



