लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर जेल तालाब में श्रद्धालुओं के बीच एक विशेष जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
आइए, हम सभी इस छठ महापर्व पर संकल्प लें कि अपनी नई पीढ़ी को चरस, अफीम, ब्राउन शुगर एवं नशीले इंजेक्शन जैसी घातक नशे की लत से बचाएंगे।
युवा देश और समाज का भविष्य हैं। उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को नशे की अंधेरी दुनिया में बर्बाद नहीं होने देंगे। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह नशामुक्त झारखंड और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाए।
आइए, इस छठ महापर्व पर सूर्य देव से प्रार्थना करें और संकल्प लें— नशामुक्त युवा, नशामुक्त समाज, खुशहाल झारखंड!
निवेदक: उत्तम यादव
झारखंड मुक्ति मोर्चा


