रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य में SIR की समय-सीमा बढ़ाकर 22 दिसंबर 2026 कर दी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक SIR से जुड़ी तमाम प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।
इससे पहले तय समय-सीमा के अनुसार, 18 नवंबर को राज्यभर के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। कैंप के माध्यम से ऐसे मतदाताओं को एक और मौका दिया जा रहा है, जो किसी कारणवश अब तक इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे।
समय-सीमा बढ़ाए जाने से SIR की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। अब राज्य में 22 दिसंबर तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।


