23 नवंबर से 1 दिसंबर तक सुबह 6:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी निषेधाज्ञा, परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का फैसला।
रांची। रांची में कर्मचारी चयन आयोग की आगामी परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है।
परीक्षाओं के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए शहर के तीन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी यह आदेश 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।


