हजारीबाग। जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में सोमवार को पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस के वरीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और पूरे घटनाक्रम का इंतजार किया जा रहा है।


