रांची: 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाली “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को रैली के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संवैधानिक अधिकारों, अस्तित्व, पहचान और सामाजिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।
30 अगस्त को मोरहाबादी में महाजुटान
आयोजकों के मुताबिक, आदिवासी एकता महाजुटान रैली 30 अगस्त 2026 को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होगी। रैली के जरिए आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुटता का संदेश देने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शशि पन्ना, अजय तिर्की, रमा खलखो, अनिल पन्ना, ज्योत्सना केरकेट्टा, शिवा कच्छप, अनिल उरांव और पुष्कर बड़ाईक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि 30 अगस्त की महाजुटान रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होते हैं या नहीं। मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
इसे भी पढ़े – रांची में CBI की रेड, 19,500 रुपये रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार


