बुढ़मू: राजीव गांधी उच्च विद्यालय, बुढ़मू के प्रधानाध्यापक सह शिक्षक मधुसूदन साहू का शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘झारखंड सेवा रत्न अवार्ड-2026’ के लिए चयन किया गया है। विश्व सेवा परिषद की ओर से उन्हें चयन पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।
अवार्ड समारोह 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे रांची के पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा में आयोजित होगा। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग के अध्यक्ष, कुलपति, उपायुक्त, मेयर सहित कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।
मधुसूदन साहू के चयन की जानकारी मिलने पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। शिक्षक-कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मान समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं।
इसे भी पढ़े – 9 जनजातीय भाषाओं के लिए 9 अक्टूबर को निकलेगा भाषा मार्च, बंधु तिर्की बोले- मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा


