Friday, October 30

बद्रीनाथ धाम से पांच श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून लौट रहा एक हेलिकॉप्टर शुक्रवार को जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चमोली जिले के चाई गांव के नजदीक हुए इस हादसे की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में खराब मौसम के बीच यह दुर्घटना हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जोशीमठ के पास चाई गांव के नजदीक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखने और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

चमोली के जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की के अनुसार, हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से पांच श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून लौट रहा था। इसी दौरान खराब मौसम के बीच हादसा हुआ।

जिला प्रशासन ने दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का पता लगाने और राहत कार्य के लिए दूसरे हेलिकॉप्टर से हवाई तलाशी दल भी रवाना किया है। फिलहाल हेलिकॉप्टर में सवार पांचों लोगों की स्थिति और हादसे में हताहतों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

मौत की संख्या पर आधिकारिक पुष्टि

हेलीकॉप्टर के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते चांई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ है. वहीं ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 6 लोगों की हादसे में मौत हो गई है. आर्मी की सूचना पर प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हादसे की पुष्टि की.

सीएम धामी ने जताया दुख

घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

 

Share.
Next Story
पांच साल के मासूम की जिंदगी बचाने के लिए पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया NH-33
Exit mobile version