Friday, October 30
आमसभा में पुरानी कमेटी को किया गया भंग, नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी; छठ महापर्व पर घाटों की सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था करेगी समिति

रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर गांधीनगर गेट स्थित महाछठ पूजा समिति की आमसभा शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आयोजित की गई। बैठक अखिलेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।

बैठक में इस वर्ष छठ महापर्व को लेकर व्यापक तैयारियां करने का निर्णय लिया गया। समिति की ओर से छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई, घाटों की स्वच्छता, आकर्षक साज-सज्जा और विद्युत रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने और पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए समिति के सदस्य पूरी तत्परता से सहयोग करेंगे।

नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से अखिलेश राय की निगरानी में किया गया। इसमें अखिलेश राय को अध्यक्ष और नंद किशोर सिंह चंदेल को मुख्य सलाहकार बनाया गया है।

नई कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

  • अध्यक्ष: अखिलेश राय

  • मुख्य सलाहकार: नंद किशोर सिंह चंदेल

  • कार्यकारी अध्यक्ष: चिंटू (विशाल सिंह)

  • कोषाध्यक्ष: धीरेंद्र कुमार

  • सचिव: सुनील राय

  • सह-सचिव: नवीन राय, सुशील राय, सनी पाठक

  • उपाध्यक्ष: प्रवीण राय, कृष्ण सिंह, राजा, रूपेश झा, सोनू कुमार, अशोक पांडेय और राकेश सिंह।

मुख्य संरक्षक: किशोर साहू, शंकर दुबे, रमेश सिंह, दिलीप राय और शैलेश सिंह।

मुख्य सलाहकार: श्रवण कुमार।

संरक्षक: सुशील यादव, टुन्ना सिंह, वीर कुमार, संतोष सिंह, ऋषिनाथ सहदेव और सागर कुमार।

कार्यसमिति सदस्य: विशाल कुमार, धीरज पंडित, चंदन कुमार, राकेश पांडेय, बंटी रिजवान, संजय यादव, पप्पू रजक, कुंदन राय, संजू यादव, बाली और मंटू यादव।

 

Share.
Next Story
सोशल मीडिया के गुंडे
Exit mobile version