सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को खरकई पुल से एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस की तत्परता से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना के बाद पुल के आसपास कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेस्क्यू के बाद पुलिस युवती को अपने साथ आदित्यपुर थाना ले गई। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसने किन परिस्थितियों में पुल से छलांग लगाई, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
