Saturday, November 21

गिरिडीह। गिरिडीह कॉलेज में संथाली भाषा से स्नातकोत्तर (MA) की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। मांग पूरी नहीं होने से नाराज छात्र कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर धरने पर बैठे हैं।

इसी बीच आज नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह कॉलेज पहुंचे और आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं और संथाली भाषा में एमए की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की जानकारी ली।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि गिरिडीह कॉलेज में संथाली भाषा से स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होनी चाहिए, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिल सके। छात्रों की मांग है कि इस दिशा में जल्द पहल की जाए।

Share.
Next Story
झारखंड में दिखा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर, रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द
Exit mobile version