खराब मौसम और कुहासे के कारण हवाई सेवा प्रभावित, दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट किया गया।
रांची/डेस्क: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर झारखंड में दिखने लगा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार से बारिश हो रही है। खराब मौसम और कुहासे के कारण हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। शनिवार को रांची एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 14 फ्लाइट रद्द कर दी गयीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रद्द की गयी फ्लाइट में दिल्ली, हैदराबाद, पटना, मुंबई, भुवनेश्वर, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।
रांची एयरपोर्ट से रद्द हुई 14 फ्लाइट की सूची
-
फ्लाइट 2038 – रांची से दिल्ली
-
फ्लाइट 398 – रांची से हैदराबाद
-
फ्लाइट 2219 – रांची से दिल्ली
-
फ्लाइट 925 – रांची से पटना
-
फ्लाइट 6088 – रांची से मुंबई
-
फ्लाइट 7726 – रांची से भुवनेश्वर
-
फ्लाइट 209 – रांची से चेन्नई
-
फ्लाइट 2286 – रांची से दिल्ली
-
फ्लाइट 6654 – रांची से अहमदाबाद
-
फ्लाइट 7466 – रांची से कोलकाता
-
फ्लाइट 6274 – रांची से दिल्ली
-
फ्लाइट 761 – रांची से पुणे
-
फ्लाइट 6799 – रांची से बेंगलुरु
-
फ्लाइट 7468 – रांची से कोलकाता
दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
शनिवार सुबह भी खराब मौसम के कारण दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। लगातार खराब मौसम के कारण विमानों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से झारखंड में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार से ही रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
