Saturday, November 21

चाकुलिया स्टेशन पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया; इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने से आग लगने की आशंका

जमशेदपुर: हावड़ा से जमशेदपुर आ रही टाटा स्टील एक्सप्रेस की C3 बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बोगी से धुआं और आग की लपटें उठती देख यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित उतार लिया गया।

बताया जा रहा है कि जिस समय बोगी में आग लगी, उस वक्त ट्रेन तेज रफ्तार से चल रही थी। लोको पायलट की तत्परता से समय रहते ट्रेन रोक दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक पैनल में चूहा घुसने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं।

Share.
Next Story
प्रिंस खान के भाई और साले पर NIA का शिकंजा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
Exit mobile version