Saturday, November 21

पैरेलल टैक्सी ट्रैक, रैपिड एग्जिट टैक्सीवे और कैट-2 लाइटिंग से बदलेगी एयरपोर्ट की तस्वीर, विमानों की आवाजाही होगी आसान।

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ी तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट की परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 157.55 करोड़ रुपये की चार प्रमुख परियोजनाओं पर काम प्रस्तावित है। इन योजनाओं के पूरा होने से विमानों के संचालन, पार्किंग और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।

इन परियोजनाओं में सबसे अधिक राशि पैरेलल टैक्सी ट्रैक और रैपिड एग्जिट टैक्सीवे के निर्माण पर खर्च की जाएगी। इसके लिए करीब 107 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, एप्रन विस्तार पर 25 करोड़ रुपये, टर्मिनल भवन के पुनर्गठन पर 12.86 करोड़ रुपये और कैट-2 लाइटिंग व्यवस्था विकसित करने पर लगभग 12.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी गई है।

इन सुविधाओं के विकसित होने से विमानों को रनवे पर कम समय बिताना पड़ेगा। साथ ही, अतिरिक्त पार्किंग क्षमता बढ़ने से एक साथ अधिक विमानों को खड़ा करने में मदद मिलेगी। कैट-2 लाइटिंग व्यवस्था से सर्दियों में कोहरे और कम दृश्यता के दौरान उड़ानों के संचालन को भी बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

हालांकि, इन विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जमीन से जुड़ी बाधाओं को दूर करना अहम है। जिला प्रशासन की ओर से इस दिशा में प्रक्रियाओं को तेज किया जा रहा है।

Share.
Next Story
न नौकरी का लालच, न पैकेज की चिंता! तीन दोस्तों ने आइडिया से खड़ी की 5 करोड़ की कंपनी
Exit mobile version