Saturday, November 21

चतरा: सिमरिया प्रखंड के हूरनाली जंगल में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और बाइक स्टंट के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है। चतरा की सड़कों पर रफ्तार का जुनून युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है, जहां जवानी हादसों में दम तोड़ रही है।

Share.
Next Story
झरिया में मतदाता सूची की पड़ताल में मिली बड़ी गड़बड़ी, दस्तावेजधारी भी वोटर लिस्ट से बाहर
Exit mobile version