शौच जाने का बहाना बनाकर वाहन से उतरते ही भागने की कोशिश, पकड़ने के दौरान पैर में लगी गंभीर।
हजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे राहुल दुबे गैंग के अपराधी तुषार मिश्रा को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए रामगढ़ जेल से हजारीबाग लाए जाने के दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन जवानों की सतर्कता से उसकी कोशिश नाकाम हो गई।
जानकारी के अनुसार, बीती रात पुलिस टीम तुषार मिश्रा को रामगढ़ जेल से हजारीबाग लेकर आ रही थी। इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी मोड़ के पास उसने शौच जाने की बात कही। वाहन से नीचे उतरते ही वह अचानक भागने लगा। उसकी इस हरकत के बाद सुरक्षा बल तुरंत सक्रिय हो गए और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
इस दौरान हुई धर-पकड़ में तुषार मिश्रा के पैर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग ले जाया गया।
