Monday, November 23

सेक्टर-2C के क्वार्टर नंबर 045 में मिला सहायक अवर निरीक्षक इमानुअल बास्की का शव, बोकारो पुलिस लाइन में थे तैनात; मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

बोकारो। झारखंड के बोकारो में एक पुलिसकर्मी का शव उसके सरकारी क्वार्टर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सहायक अवर निरीक्षक (ASI) इमानुअल बास्की के रूप में हुई है। वह बोकारो पुलिस लाइन में तैनात थे और मूल रूप से गोड्डा जिले के रहने वाले थे।

मामला बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-2C का है। सोमवार को क्वार्टर नंबर 045 से दुर्गंध आने पर आसपास रहने वाले लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्वार्टर की जांच की। इस दौरान अंदर ASI इमानुअल बास्की का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।

फिलहाल ASI की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share.
Next Story
कोयला लदे हाइवा में आगजनी के चार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी धराया
Exit mobile version