Author: Jharkhand_digital

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में बुधवार की आधी रात फास्ट फूड ठेले पर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जियाडा सर्विस लेन में रात करीब 12:30 बजे हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान जमशेदपुर के मानगो निवासी शेखर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जियाडा सर्विस लेन स्थित एक फास्ट फूड ठेले पर कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया…

Read More

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में पंडाल घूमने आए कुछ लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। पेट्रोल पंप के पास मारपीट और पथराव की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल करने और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त करने का आरोप है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद में कदमा बस्ती के कुछ युवक शामिल थे। आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस दौरान पेट्रोल पंप…

Read More

रांची: झारखंड में आज, 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर देश और राज्य की सुरक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे संस्मरण दिवस परेड के साथ होगी। पुलिस संस्मरण दिवस उन वीर जवानों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान अदम्य साहस और निष्ठा का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत को नमन करते हुए उनके योगदान और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाएगा। पुलिसकर्मी देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित…

Read More

बोकारो: बोकारो की खूबसूरत सेवाती घाटी अब पर्यटन के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन के घाटी भ्रमण के बाद जिला प्रशासन ने इसके विकास की दिशा में पहल तेज कर दी है। योजना के तहत घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को संवारने, पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों को सेवाती घाटी की भौगोलिक मैपिंग पूरी कर व्यापक विकास योजना…

Read More

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो युवकों और एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक को पकड़ा है। इनके पास से दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने हथियार और गोलियां कपाली निवासी मो. आबिद से 97 हजार रुपये में खरीदने की बात कही है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस को सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंटेनर यार्ड स्थित पास्ता साइडिंग के आसपास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग अवैध हथियार लेकर घूम रहे…

Read More

बोकारो/दुग्दा: दुग्दा में दुर्गा पूजा मेले के दौरान पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पूजा का खर्च बताकर पैसे मांगने के बाद इनकार करने पर एक युवक ने राकेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में राकेश घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और आक्रोशित लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर चंद्रपुरा थाना पहुंच गए। पैसे देने से इनकार करने पर हमले का आरोप जानकारी के अनुसार, चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के डी-टाइप खटाल निवासी राकेश कुमार दुग्दा सेंट्रल पूजा कमेटी की ओर से आयोजित दुर्गा…

Read More

बोकारो/कसमार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार सुबह अपने पैतृक गांव नेमरा से निकलकर अचानक बोकारो जिले के कसमार पहुंच गए। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के उनके पहुंचने से स्थानीय लोगों में हलचल और उत्सुकता देखने को मिली। तीनकोनिया चौक पर चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद कसमार पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन तीनकोनिया चौक स्थित कुणाल जायसवाल की चाय-पकौड़ी की दुकान पर रुके। दोनों ने वहां पकौड़ी खाई। मुख्यमंत्री ने दुकान पर मौजूद ग्रामीणों को भी पकौड़ी खिलाई और उनके बीच कुछ…

Read More

गिरिडीह: बिशुनपुर–खोरीमहुआ–धनवार मुख्य सड़क पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार ने पहले मेला देखने जा रहे लोगों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने की कोशिश में कार ने कई बाइक सवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। टेंपो को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को कुचला जानकारी के अनुसार, कुछ लोग टेंपो से मेला देखने जा रहे थे।…

Read More

रांची: झारखंड में कोकीन और सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रांची और जमशेदपुर में की गई इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड जिम्मी के साथ एक युवती भी पकड़ी गई है। युवती पर ड्रग्स पैडलर के रूप में काम करने का आरोप है। अब एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की गतिविधियों और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। थाईलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका के नंबरों का इस्तेमाल NCB से मिली जानकारी के अनुसार, इस ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क देश के कई हिस्सों…

Read More

हजारीबाग: गिद्दी थाना क्षेत्र में सीसीएल कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी सोनाली कुमारी, उसके प्रेमी कौशिक कुमार और एक नाबालिग की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने सोनाली और कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या के बाद मामले को लूटपाट का रूप देने और जांच को भटकाने की कोशिश की थी। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियारों समेत कई सामान बरामद…

Read More