रजत जैन समेत पांच अन्य लोगों के नाम सामने आने के बाद अब ड्रग्स सप्लाई से जुड़े संपर्कों और पार्टी आयोजनों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच अपर बाजार के कारोबारी परिवार से जुड़े बताए जा रहे हर्ष का नाम सुर्खियों में है। क्या जांच में उसके संबंधों को लेकर कोई अहम जानकारी सामने आएगी? रांची: चमकती रातें, तेज म्यूजिक, महंगी पार्टियां और इनके पीछे नशे का कारोबार! झारखंड की राजधानी रांची में कोकीन और एमडीएमए (MDMA) की तस्करी का मामला सामने आने के बाद शहर में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की सप्लाई और उनके संभावित नेटवर्क को…
Author: Jharkhand_digital
रांची। झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक ओर रांची के तीन खिलाड़ियों का चयन एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है, वहीं दूसरी ओर नौवीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी का माहौल है। एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में रांची के तीन खिलाड़ी चेन्नई में 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली एशियन टेनिस…
रांची। दिल्ली में महंगी गाड़ियों की चोरी का खेल राजधानी रांची तक पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस ने रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित सुहाना सिटी में छापेमारी कर कथित अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर अंसारी के आवास से चोरी के दो महंगे थार वाहन और चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस की दबिश के बावजूद गिरोह का कथित मास्टरमाइंड समीर अंसारी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद वाहनों के संबंध में जांच की जा…
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा किया जा रहा धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल फिलहाल समाप्त हो गया है। बुधवार को बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विस्थापित संघों ने आंदोलन तत्काल प्रभाव से खत्म करने पर सहमति जताई। बैठक में विस्थापित परिवारों के सदस्यों के स्थायी नियोजन और 1,500 अप्रेंटिस प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को बीएसएल में स्थायी नौकरी देने की मांग पर विस्तार से चर्चा हुई। इन मांगों से संबंधित प्रस्तावों को सात दिनों के भीतर राज्य सरकार और सेल प्रबंधन के उच्च स्तर…
रांची: रणजी ट्रॉफी में झारखंड और महाराष्ट्र के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पहली पारी में पिछड़ने के बाद झारखंड की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन जतिन पांडे और मनीषी सिंह ने आखिरी 41 गेंदों तक क्रीज पर टिककर टीम को हार से बचा लिया। दोनों बल्लेबाजों के धैर्य ने महाराष्ट्र की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के कारण महाराष्ट्र को तीन अंक मिले, जबकि झारखंड के खाते में एक अंक आया। पुणे में खेले गए इस मुकाबले में झारखंड की पहली पारी…
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर उजागर होने का मामला सामने आया है। बैंक ने 21 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार को दी गई सूचना में डेटा लीक से जुड़ी घटना की जानकारी दी। बैंक के मुताबिक, शुरुआती जांच में करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड डार्क वेब पर उपलब्ध होने का अलर्ट मिला था। इनमें 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड में व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी होने की बात सामने आई है। SBI को 16 अक्टूबर 2026 को अपने थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस साइबर एजेंसी और CERT-In से इस संबंध में अलर्ट मिला था।…
रांची: विजयादशमी के अवसर पर श्री माहेश्वरी सभा, रांची ने लगातार तीसरे वर्ष सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया। 20 अक्टूबर को सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग शामिल हुए। इस दौरान सनातन परंपराओं के महत्व के साथ समाज में शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। विद्वान पंडितों ने शस्त्र पूजन की धार्मिक महत्ता बताई और पूर्वजों से मिली परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी…
रांची: राजधानी रांची के रातू रोड स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में पापांकुशा एकादशी के अवसर पर गुरुवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मंदिर में सनातन वैदिक परंपराओं के अनुसार भगवान श्रीहरि वेंकटेश्वर की नित्य पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुबह सुप्रभातम्, प्रातः वंदन और अन्य नित्य अनुष्ठानों के संपन्न होने के बाद श्रद्धालु भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक…
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लापता 30 वर्षीय गीता देवी का शव धान के खेत से बरामद हुआ। महिला दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौटने के दौरान लापता हो गई थीं। उनकी तलाश के बीच परिजनों और ग्रामीणों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मेदिनीनगर-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया था। इसी बीच महिला का शव मिलने की खबर सामने आई, जिसके बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शुरू की तलाश, धान के खेत में मिला शव सड़क जाम की…
पलामू: कर्तव्य निभाते हुए देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को पुलिस संस्मरण दिवस पर पलामू में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद साथियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के बलिदान को याद करने के साथ उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता भी व्यक्त की गई। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पलामू के डीआईजी कौशल किशोर और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों से…
