रांची। झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि तीरंदाजी केवल निशाने पर लक्ष्य साधने का खेल नहीं है, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य, सटीकता और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। पुलिस सेवा में भी इन गुणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। परिस्थितियों का सही आकलन, विवेकपूर्ण निर्णय और कर्तव्य के प्रति समर्पण प्रभावी पुलिस व्यवस्था के आवश्यक आधार हैं। राज्यपाल ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से अनुशासन,…
Author: Jharkhand_digital
रांची। राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और डिजिटल सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता देश की प्रगति को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। इस संदर्भ में उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को…
चतरा: चतरा के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां चतरा पुलिस सुस्त है वहीं स्थानीय ग्रामीण पूरी तरह चुस्त हैं । ग्रामीणों ने पुलिस से अवैध कोयला और अवैध बालू से संबंधित शिकायत कई बार की है लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। तंग आकर ग्रामीणों ने अब इन माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करनी शुरु कर दी है। उड़सू नदी में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच पुलिस संरक्षण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुशी…
रांची। झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची की पहल रंग ला रही है। विश्वविद्यालय के प्रयासों से पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘मांदर’ को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिल चुका है। अब इसी कड़ी में पूर्वी सिंहभूम की प्रसिद्ध पैटकर पेंटिंग और देवघर के मशहूर पेड़ा को GI टैग दिलाने की कवायद तेज है। दोनों उत्पादों के लिए आवेदन दाखिल किए जा चुके हैं और विश्वविद्यालय इनके पंजीकरण की प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है। इस पहल से झारखंड की पारंपरिक कला, स्थानीय उत्पादों…
-डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने की मत्स्य, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की समीक्षा देवघर। डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा है कि सभी योजनाओं में लाभुकों के चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि विभागवार प्राप्त लक्ष्य को प्रखंड स्तर पर पंचायतों एवं जनसंख्या के आधार पर समान रूप से वितरित किया जाए, जिससे अधिकतम योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। लाभुकों का चयन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। योजनाओं के…
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज में फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेल लाइन पर ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 47 वर्षीय जवान अशोक कुमार घड़ेई की मौत हो गई। घटना गुरुवार तड़के की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जवान रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान ट्रेन का वैक्यूम ठीक करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वह ट्रेन के पहिए के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद CISF विभाग में शोक का माहौल है। शुरुआती…
रांची: झारखंड के सरकारी विभागों और कार्यालयों में काम करने वाले हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की दुर्गा पूजा आर्थिक तंगी में गुजरी और अब दीपावली से पहले भी वेतन मिलने की उम्मीद पर सवाल खड़े हैं। इस स्थिति को लेकर झारखंड राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर बकाया वेतन का भुगतान दीपावली से पहले कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के परिवारों के सामने रोजमर्रा के खर्च पूरे करने की चुनौती खड़ी हो…
पलामू: मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र स्थित सिंगरा कला गांव में दशहरा जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई नोकझोंक के बाद विवाद बढ़ गया है। मामले में मारपीट का आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण गुरुवार को सड़क पर उतर आए और सिंगरा कला के पास नेशनल हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मामले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इसी नाराजगी को…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की गोली लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी स्थित जिलाध्यक्ष के आवास पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई है। वहीं, राजनीतिक हलकों में भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल निरंजन महतो को गोली किन परिस्थितियों में लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की ओर से…
धनबाद: झारखंड की बेटी आनंदिता किशोर ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। महज 20 साल की उम्र में धनबाद की आनंदिता को झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से धनबाद समेत पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। आनंदिता किशोर ने सबसे कम उम्र में झारखंड सीनियर महिला टीम की कप्तान बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी अगुवाई में झारखंड की टीम पुणे में होने वाले बीसीसीआई सीनियर महिला नेशनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम पुणे रवाना होगी। सीनियर टीम की कप्तानी मिलने…
