प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का देशभर के किसानों को इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। अब किसानों के मन में सवाल है कि अगली किस्त कब जारी होगी और क्या दिवाली से पहले खाते में पैसे आ सकते हैं? फिलहाल, 24वीं किस्त जारी करने की तारीख को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दिवाली से पहले किसानों के खाते…
Author: Jharkhand_digital
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार से तीरंदाजी का रोमांच देखने को मिलेगा। खेलगांव परिसर, होटवार में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड पुलिस कर रही है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 28 टीमें, 432 प्रतिभागी होंगे शामिल प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड समेत कुल 28 टीमों की भागीदारी प्रस्तावित है। खिलाड़ियों और अन्य अधिकारियों को मिलाकर कुल 432 सदस्य इस आयोजन का हिस्सा होंगे। इसमें विभिन्न राज्यों की पुलिस इकाइयों…
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए समस्त झारखण्ड वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी। बताते चले कि उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलने के बीच उन्होंने झारखंड वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। बसंत सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें प्रसारित हुई थीं। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इन खबरों का खंडन करते हुए उन्हें भ्रामक बताया था। सिंगापुर में चल रहा है इलाज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसंत सोरेन अस्वस्थ होने के कारण…
बुढ़मू: रांची के बुढ़मू में बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ चौक के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुए इस हादसे में छात्रा का दाहिना पैर शरीर से कटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्रा की पहचान गुरुगाई गांव निवासी बुतुरू साहू की पुत्री मिठू साहू के रूप में हुई है। वह ठाकुरगांव स्थित आदिवासी बाल विकास विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आई छात्रा जानकारी के…
खूंटी: झारखंड के खूंटी में संत मिखाइल महागिरजाघर से जुड़े फादर बेनेडिक्ट बारला पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। हमले में गंभीर रूप से घायल फादर को पहले खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्यालय के कार्यालय में घायल अवस्था में मिले फादर फादर बेनेडिक्ट बारला खूंटी स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, वे रात में विद्यालय के कार्यालय में मौजूद…
पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को साहिबगंज पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को याद किया। शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन कार्यक्रम के दौरान एसपी अमित कुमार सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर देश की सुरक्षा,…
खूंटी: झारखंड के खूंटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में अपराधियों ने फादर बेनी को गोली मार दी। फादर बेनी स्कूल के प्रिंसिपल भी हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है। Jharkhand Digital इस खबर से जुड़ी अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा। इसे भी पढ़े – मां दुर्गा की विदाई को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विसर्जन घाटों पर खतरे…
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों से पूछताछ के दौरान सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी अहम जानकारी सामने आने का दावा किया गया है। खबर के मुताबिक, दिल्ली में गिरफ्तार गैंग के चार सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि उनका पहला निशाना सलमान खान का बांद्रा स्थित घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट था। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया। सलमान खान के घर को निशाना बनाने की थी योजना? पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि गिरफ्तार…
रांची: मां दुर्गा की विदाई की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को राजधानी रांची में दुर्गा प्रतिमाओं सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के दौरान किसी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं। शहर के विभिन्न डैम और तालाबों में सुरक्षा के मद्देनजर खतरे के निशान तय किए गए हैं। वहीं, संवेदनशील विसर्जन स्थलों पर NDRF और SDRF की टीमें तैनात रहेंगी। खतरे के निशान के भीतर ही करना होगा विसर्जन प्रशासन ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा सीमा निर्धारित की है। श्रद्धालुओं को इसी…
रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। अब संघ ने 26 अक्टूबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की नई तारीख तय की है। हड़ताल की तारीख में बदलाव के बाद अब सबकी नजरें 26 अक्टूबर पर टिकी हैं। एंबुलेंस कर्मचारियों के आंदोलन से राज्य की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर भी चिंता बनी हुई है। इसे भी पढ़े – झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर आंदोलन…
