Author: Jharkhand_digital

बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के विभिन्न प्लांट गेटों के 100 मीटर दायरे में लागू निषेधाज्ञा समाप्त कर दी गई है। चास की अनुमंडल दंडाधिकारी प्रांजल ढांडा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 2 बजे से इन क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंध प्रभावी नहीं रहेंगे। दरअसल, विस्थापित अप्रेंटिस संघ और अन्य संगठनों की ओर से BSL के मुख्य द्वार समेत अन्य गेटों को बंद कर धरना-प्रदर्शन किए जाने की आशंका के मद्देनजर 18 अक्टूबर को निषेधाज्ञा लागू की गई थी। प्रशासन…

Read More

फाइनल में सोनीपत की टीम को 2-1 से हराकर बनीं चैंपियन, अंडर-17 बालिका टीम ने पहली बार दिलाया खिताब रांची: हॉकी के मैदान पर झारखंड का परचम लहराने के बाद राज्य की बेटियां नेहरू कप ट्रॉफी के साथ वापस लौटीं, तो उनका स्वागत उत्साह के साथ किया गया। 32वें चरनजीत राय नेहरू गर्ल्स हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम का गुरुवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), रांची परिसर में सम्मान किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को राज्य की स्कूली हॉकी के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल…

Read More

रांची: घरेलू क्रिकेट में बल्ले से लगातार अपनी छाप छोड़ रहे झारखंड के शिखर मोहन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ गए हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनका चयन इंडिया-ए टीम में किया गया है। रणजी ट्रॉफी से लेकर दिलीप ट्रॉफी और ईरानी कप तक उनके प्रदर्शन ने चयन के लिए मजबूत दावेदारी पेश की। शिखर की इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। शिखर के हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो रणजी ट्रॉफी में उन्होंने लगातार दो शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा।…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री सारथी योजना को लेकर भाजपा के सवालों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार पर सवाल उठाने से पहले भाजपा को केंद्र की मोदी सरकार से हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का हिसाब मांगना चाहिए। देश के अलग-अलग हिस्सों में युवा रोजगार और भर्ती के मुद्दों पर आंदोलन कर रहे हैं, ऐसे में भाजपा को झारखंड सरकार पर सवाल उठाने के बजाय केंद्र सरकार से जवाब मांगना चाहिए। विनोद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को कौशल…

Read More

चतरा/हजारीबाग। बैगनतरी नदी से कथित अवैध बालू खनन का मामला सामने आए, वीडियो वायरल हो और मशीनें जब्त भी हो जाएं, लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की जिम्मेदारी को लेकर असमंजस बना रहे, तो सवाल उठना लाजिमी है। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू स्थित बैगनतरी नदी में कथित अवैध बालू खनन का मामला अब चतरा जिले के टंडवा और हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बीच उलझता नजर आ रहा है। मामले में पोकलेन मशीन और बोलेरो जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने की स्थिति और आगे की कार्रवाई…

Read More

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मामले में दो और आरोपियों अजय कुमार और हरीश रौंटा को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, दोनों कथित तौर पर नकली भारतीय करेंसी की छपाई और उसकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा थे। आरोप है कि इनके जरिए तैयार किए गए नकली नोट अलग-अलग लोगों के माध्यम से बैंक की करेंसी चेस्ट तक पहुंचाए गए। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच…

Read More

कलश यात्रा में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धार्मिक माहौल में शुरू हुआ कथा का प्रथम दिन रांची। राजधानी रांची के पिस्का मोड़ स्थित जनक नगर ओझा मार्केट में गुरुवार, 22 अक्टूबर को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा के आयोजन के अवसर पर सुबह कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं और भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन का कार्यक्रम शुरू हुआ। कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ माहौल श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले आयोजित कलश यात्रा में बड़ी…

Read More

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रांची की ओर से आयोजित गुरमत सिखिया कैंप का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। 18 अक्टूबर 2026 से आयोजित इस कैंप में बच्चों को सिख इतिहास, सिखी की परंपराओं और नैतिक सिद्धांतों की जानकारी दी गई। कैंप के दौरान बच्चों ने धार्मिक शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ कीर्तन गायन, अरदास, कविता, भाषण और दस्तार सजाओ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सिख धर्म की शिक्षाओं, संस्कारों और परंपराओं से जोड़ना तथा उनमें धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना था। समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर…

Read More

बुढ़मू/ रांची । रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत ठाकुरगांव बैंक मोड़ चौक के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय छात्रा मिठू कुमारी उर्फ मिठू साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ठाकुरगांव-बुढ़मू मुख्य सड़क स्थित बैंक मोड़ चौक पर जाम लगा दिया। हालांकि, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समझाने तथा सहायता के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया। इलाज के दौरान रिम्स में तोड़ा दम जानकारी के अनुसार, गुरुगाईं निवासी मिठू कुमारी बुधवार सुबह…

Read More

जमशेदपुर, 22 अक्टूबर। शहर में खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11वीं टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन का आयोजन आगामी 29 नवंबर को किया जाएगा। इस वर्ष मैराथन की थीम ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ यानी ‘हरित भविष्य के लिए दौड़’ रखी गई है। आयोजन की खास बात यह होगी कि मैराथन के लिए पंजीकरण कराने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों के बीच कुल 9.18 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दी…

Read More