Author: Jharkhand_digital

पलामू: पलामू और गढ़वा के लोगों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से अच्छी खबर है। डालटनगंज और गढ़वा रोड के रास्ते जयपुर के खातीपुरा स्टेशन तक सीधी साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। संतरागाछी–खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का परिचालन 26 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ऑनलाइन माध्यम से इस नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से पलामू और गढ़वा के लोगों को जयपुर सहित राजस्थान के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। खासकर शिक्षा, रोजगार, कारोबार और अन्य जरूरी कामों से यात्रा करने वाले लोगों को इसका लाभ…

Read More

बुढ़मू: रांची जिले के बुढ़मू स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं के धरने से हड़कंप मच गया। छात्राओं ने विद्यालय के अकाउंटेंट पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले की शिकायत मिलने पर बीडीओ सह सीओ धीरज कुमार विद्यालय पहुंचे और छात्राओं से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद अकाउंटेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। शिकायत के बाद विद्यालय पहुंचे अधिकारी जानकारी के अनुसार, छात्राओं ने अकाउंटेंट के खिलाफ लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए धीरज कुमार विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्राओं…

Read More

Ranchi: राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमलोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देने की उद्देश्य से रांची पुलिस ने शुक्रवार को विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया. अभियान की शुरुआत कांटा टोली चौक से की गयी. इस अभियान की खास बात यह रही कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी आर्चरी से जुड़ा मस्कट(शुभंकर) टाईगर प्रताप दे रहा था. वो लोगों को अनोखे अंदाज में ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रहा था. इस जागरूकता कार्यक्रम में रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे. इन सभी अधिकारियों ने खुद सड़क पर उतरकर वाहन चालकों और…

Read More

-चरही के 15 माइल के पास रातभर चला एम्बुश, अवैध कोयला कारोबार पर लगाम लगाने की पहल हजारीबाग: जिले में अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहले सुबह पांच ट्रकों को जब्त किया। यह कार्रवाई 23 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 2:30 बजे चरही क्षेत्र के 15 माइल के पास की गई। जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर की रात से ही अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने के लिए संबंधित इलाके में एम्बुश लगाया गया था। इसी दौरान पांच ट्रकों को पकड़ा गया। इसके बाद सभी ट्रकों को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई खान…

Read More

-महिला कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में शीतल ने देश को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक नई दिल्ली। भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। महिला कम्पाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। जीत के बाद शीतल भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मैदान पर मौजूद सपोर्ट स्टाफ ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी और इस यादगार उपलब्धि का जश्न मनाया। हौसले और मेहनत से लिखी सफलता की नई कहानी शीतल देवी की यह उपलब्धि इसलिए भी…

Read More

खूंटी: आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए जानलेवा हमले के बाद खूंटी में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। वहीं, रांची में इलाज करा रहे फादर बारला की हालत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, वह अब खतरे से बाहर हैं। घटना के विरोध में शुक्रवार को मसीही समुदाय और स्थानीय नागरिक मौन जुलूस निकालकर न्याय की मांग करेंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ सदस्यीय SIT खूंटी के एसपी…

Read More

चतरा: आम्रपाली कोल परियोजना में जमीन के मुआवजे को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। रैयतों का आरोप है कि जमीन का मुआवजा दिए बिना ही NCC कंपनी उत्खनन की तैयारी में जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, कंपनी के कर्मी बुलडोजर लेकर विवादित जमीन पर पहुंचे थे। इसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और स्थिति को संभाला। विवाद के केंद्र में करीब तीन एकड़ जमीन है। रैयतों का दावा है कि उन्हें अब तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है, इसके बावजूद वहां खनन की…

Read More

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए रांची पहुंच गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर से रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और झारखंड की वर्तमान सरकार की नीतियों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में तैयारियां तेज हैं। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू…

Read More

गुमला: बच्चों को यौन अपराधों, साइबर जोखिम और असुरक्षित व्यवहार से बचाने के लिए गुमला जिले के सभी विद्यालयों में 23 से 31 अक्टूबर तक सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के समन्वय से आयोजित इस अभियान में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच और व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। उप विकास DC अनिमेष रंजन के मार्गदर्शन और DC दिलेश्वर महतो के नेतृत्व में चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें असुरक्षित परिस्थितियों में मदद मांगने के…

Read More

चतरा: बैगनतरी नदी में अवैध बालू उठाव के मामले में आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की है। चतरा के टंडवा और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बीच उलझे इस मामले में सीमा विवाद स्पष्ट होने के बाद टंडवा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन और बोलेरो वाहन जब्त किए गए हैं। मामले में वाहन मालिक और चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामला टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू गांव स्थित बड़की नदी के बैंगनतरी इलाके का है। यहां पोकलेन मशीन से बालू उठाव और हाइवा से ढुलाई का…

Read More